फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विवाहिता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी सैन्य कर्मी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने आरोपी को पौड़ी जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गत जुलाई माह में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया गया था। तीन दिन पूर्व दुराचार पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दे दिया है। पुलिस अब इस मामले में डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी भी कर रही है। बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि ग्राम उमरैला निवासी मंदीप सिंह नेगी पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत है। गत फरवरी माह में शहर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने मंदीप पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि उसके गर्भवती होने के बाद मंदीप शादी से इनकार कर रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों में इस बीच इस बात पर सहमति बन गई थी कि जब महिला अपने पति से विधिवत तलाक ले लेगी तो वह उससे विवाह कर लेगा। महिला ने अपने पति से तलाक भी ले लिया, लेकिन सैन्य कर्मी ने उससे विवाह करने से इनकार कर दिया। बताया कि महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर गत जुलाई माह में आरोपी मंदीप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की ओर से इस बीच आरोपी सैन्य कर्मी की यूनिट से भी संपर्क किया गया था। बुधवार को मंदीप सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें