फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले लापता हुआ बालक आलोक पहुंचा पिता के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एक वर्ष पूर्व लापता कोटद्वार की ग्रामंपचायत शिब्बूनगर निवासी 15 वर्षीय बालक आलोक नेगी अचानक रविवार को पिता के पास जम्मू पहुंच गया। एक साल तक आलोक कहां रहा इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आलोक की मां विभा नेगी ने कोटद्वार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को उसके बेटे के शकुशल पिता के पास पहुंचने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारी एसआई योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि गत वर्ष दो जुलाई को आलोक नेगी ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। तमाम जगह तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला। इसको लेकर उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। आलोक की तलाशी के पुलिस की एक विशेष टीम भी बनाई गई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस बीच करीब एक सप्ताह पूर्व आलोक ने अपने फेसबुक अकाउंट में घर वापस आने का स्टेटस डाला, जिसके बाद पुलिस उसकी लोकेशन तलाशने में जुटी हुई थी। रविवार को आलोक की मां कोतवाली में पहुंची। बताया कि उसका पति सेना में है और वह इस समय जम्मू में तैनात हैं। आलोक उनके पास जम्मू पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें