फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबती चौराहे में लावारिस हालत में मिला मावे से भरा कट्टा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दीपावली पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। त्यौहारी सीजन में नकली मावे की शिकायत पर विभाग ने नकली मावे की धरपकड़ के लिए रूटीन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को लालबत्ती चौराहे में चेकिंग की भनक लगते ही कोई नजीबाबाद से कट्टे में लाया गया मावा छोड़ गया। टीम ने मावे को सीज कर सैंपल भरकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि त्यौहारी सीजन के तहत नकली मावे के प्रयोग को रोकने के लिए रूटीन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत नजीबाबाद से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सोमवार को लालबत्ती चौराहे में चेकिंग के दौरान एक कट्टे में भरा 35 किग्रा मावा बरामद हुआ। उन्होंने संभावना जताई कि चेकिंग की भनक लगते ही कोई कट्टा छोड़कर भाग गया होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपजिलाधिकारी को अवगत कराने के साथ ही मावे को सीज कर सैंपल भरकर फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें