कोटद्वार। कोतवाली कोेटद्वार की एंटी स्मैक टीम ने 120 पुड़िया स्मैक और अवैध अंग्रेजी शराब के 90 पव्वे समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया। टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बताया कि एक युवक ब्लूमिंग वेल स्कूल के निकट घूम रहा था। संदेह होने पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 120 पुड़िया स्मैक मिली। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान धर्मेश निवासी गाड़ीघाट विकासनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बालासौड़ रोड पर एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 90 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के मिले। उसकी पहचान मोहन निवासी बालासौड़ के रूप में हुई। उसे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।