फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया चेकपोस्ट से 50 किग्रा संदिग्ध मांस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने यूूपी-उत्तराखंड बार्डर स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर 50 किलोग्राम संदिग्ध मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह मांस नजीबाबाद से कोटद्वार बेचने के लिए लाया जा रहा था। पुलिस ने मांस को जांच और सैंपलिंग के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। जहां से मांस को जांच के लिए यूपी की मथुरा वेटरनरी कालेज की फोरंसिक लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपनिरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दिन में कौड़िया चेक पोस्ट के पास एक महिला को 50 किलो संदिग्ध मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। महिला ने अपनी पहचान जरीफन पत्नी इलियास निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार बताया। पुलिस के अनुसार संदिग्ध मांस दो कट्टों में भरा था। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला उक्त मांस से भरे कट्टों को कौड़िया तक जीप से लाई थी। यहां से वह इस मांस को बाइक या आटो से लकड़ी पड़ाव ले जाने की फिराक में थी। संदिग्ध मांस की बरामदगी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने संदिग्ध मांस को पशु चिकित्सालय कोटद्वार सैंपलिंग और जांच के लिए भेज दिया। संदिग्ध मांस बरामदगी मसले में आरोपी महिला के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम-2007 की धारा 3, 5 और 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें