कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर शाम पिता और पुत्र को भांग पत्ती समेत गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया गया।
एसआई अशोक सिरस्वाल ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम नियमित गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान स्टेशन रोड पर पुलिस टीम को दो लोग संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के बैग में भारी मात्रा में भांग पत्ती बरामद हुई। बरामद भांग पत्ती का वजन 27 किग्रा. है। पूछताछ में उन्होंने स्वयं को जनपद हरिद्वार के कबाड़ बस्ती श्रवानंद घाट लालजीवाला निवासी सुनील दास पुत्र वृंदावन दास और उसका पुत्र शंभू दास बताया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।