कोटद्वार। चोरी के लैपटॉप और मोबाइल के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात मीट मार्केट के निकट एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चोरी का एक लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान आमपड़ाव निवासी मो. आमिर पुत्र मुस्तकीम के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जिला कारागार पौड़ी भेजने के आदेश दिए। देहरादून पुलिस के मुताबिक धर्मपुर प्रगति विहार निवासी संदीप रावत ने 21 नवंबर को पुलिस में मो. आमिर के खिलाफ घर से सामान चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।