फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव का मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के शव का मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

फिरोजपुर। रविवार दोपहर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में सिविल अस्पताल रोड पर मृत पाए गए एएसआई के बेटे कमलजीत सिंह का मंगलवार की सुबह सिविल अस्पताल फिरोजपुर में सिविल सजज्न द्वारा गठित कि गई मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा पोस्टमाटज्म किया गया। पोस्टमाटज्म उपरांत पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। एसएमओ डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम की पुष्टि की है। सोमवार की दोपहर सवा दो बजे सिविल अस्पताल प्रशासन ने कमलजीत सिंह के शव की जांच उपरांत मामला हत्या या आत्महत्या का संदिग्ध देखते हुए शव का पोस्टमाटज्म करवाने के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तीन महीने पहले उसे विभाग की ओर से पत्र आया है कि जिस भी मामले में हत्या या आत्महत्या दिखाई दें, उसका पोस्टमाटज्म फोरेंसिक विभाग के डाक्टरों की उपस्थित में होना है, चूंकि फिरोजपुर में फोरेंसिक लैब न होने को देखते हुए शव को फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर किया था, परंतु मेडिकल कालेज द्वारा शव का पोस्टमार्टम न किए जाने पर नाराज परिजनों ने शाम को शव के साथ रोष-प्रदर्शन किया, जिसके बाद सिविल अस्पताल प्रशासन पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें