कोटद्वार। लकड़ीपड़ाव में अवैध तरीके से किए गए रेत के भंडारण को तहसीलदार ने जब्त कर लिया है। सोमवार को मुखबिर की शिकायत पर तहसीलदार सीएस रावत राजस्व टीम के साथ लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने रेत का अवैध भंडारण कर रखा था। सड़क पर रेत बजरी जमा करने के इस मामले की लोगों की ओर से एसडीएम राकेश तिवारी से शिकायत की गई थी। तहसीलदार ने बताया कि एक खाली प्लॉट में रेत का अवैध रुप से भंडारण किया गया था। क्षेत्र के तीन ठेकेदारों ने इस उपखनिज को अपना बताया। उनके खिलाफ चालान काटकर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। ब्यूरो