कोटद्वार। छोटे भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद ध्रुवपुर निवासी एक युवती ने पंखे के कुंडे से साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि ध्रुवपुर निवासी रूबी काला (24) पुत्री कैलाश चंद्र काला की अपने छोटे भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे खिन्न होकर रूबी ने साड़ी के पंखे के कुंडे से गले में बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना का उस समय पता लगा, जब काफी देर तक रूबी ने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें रूबी पंखे के कुंडे से लटकी मिली। रूबी को पंखे से लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया कि युवती के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।