कोटद्वार। नगर पालिका क्षेत्र के जौनपुर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। पड़ोसियों के हरकत में आने से चोर भाग गए। जिसके कारण चोर चारी करने में नाकामयाब रहे।
बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि जौनपुर निवासी श्रीचंद्र बड़थ्वाल पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र कुमार कुकरेती की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए तीन दिन पूर्व परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। मंगलवार शाम को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने भवन स्वामी को उनके घर के ताले टूटने की जानकारी दी। भवन स्वामी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।