फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहरीखाल महाविद्यालय से चोरों ने किया कंप्यूटर पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। चोरों ने भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के बीएड विभाग से एक कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने लैंसडौन थाने में चारी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुमखाल चौकी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार और शिवरात्रि अवकाश के चलते दो दिन से महाविद्यालय में अवकाश था। सोमवार रात को चोरों ने महाविद्यालय में बीएड विभाग के कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय से एक कंप्यूटर मॉनीटर, दो सीपीयू, की-बोर्ड और माउस चुरा लिया। मंगलवार को महाविद्यालय खुला तो अनुसेवक मुकेश चंद्र ने विभाग का ताला टूटा हुआ देखा और महाविद्यालय के प्रशासन को इसकी सूचना दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. कुमकुम रौतेला ने लैंसडौन कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिक सूचना दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने महाविद्यालय के बीएड विभाग का मौका मुआयना किया।
स्थानीय निवासी शिवचरण सिंह, भानू प्रकाश व दीपेेेंद्र नेगी ने जयहरीखाल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। लगातार चोरी की बढ़ती घटनाओं से कस्बे में भय का माहौल हैै। इससे पूर्व भी जयहरीखाल कस्बे और आसपास के क्षेत्र में चोरी की अब तक दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चोरों का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने पुलिस से चोरों की धरपकड़ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें