कोटद्वार। यूपी-उत्तराखंड बार्डर स्थित कौड़िया चैक पोस्ट के पास एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया है। दुकानदार की ओर से पुलिस में घटना की तहरीर दी गई है। दुकान स्वामी नरेश भाटिया ने बताया कि बीईएल रोड पर उनका नमकीन भंडार की दुकान हैं। बुुधवार सुबह जब वह दुकान पर आए तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और मेन रोड की ओर से शटर उठा हुआ था। चोर दुकान से करीब 40 हजार की नकदी और ड्राई फ्रूट्स की पेटियां उठा ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी कोतवाल खजान सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।