फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों में हुई चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सोमवार की रात शहर में तीन दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित मोबाइल शॉप के स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश के लिए कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।
विज्ञापन

सर्दियों का सीजन शुरू होते ही कोटद्वार भाबर में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस बार नवंबर से ही भाबर के गांवों में चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया था। जशोधरपुर और हल्दूखाता क्षेत्र में कई दुकानों के ताले तोड़कर चोर सामान और नकदी साफ कर चुके हैं। गत छह दिसंबर को चोर स्टेशन रोड पर पोस्ट आफिस के ताले भी तोड़ चुके हैं। सोमवार रात चोरों ने गैस एजेंसी के दफ्तर समेत तीन दुकानों के ताले तोड़ डाले। मोबाइल शॉप से चोर 85 हजार रुपये की नकदी और 24 स्मार्ट फोन उड़ा ले गए थे। एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों से गश्त बढ़ाने और मामलों का जल्द खुलासा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें