फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजों के साथ निकाली भ्रष्टाचार की बारात

Mon, 11 Jan 2016 10:09 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइट अगेंस्ट करप्शन संस्था से जुड़े सदस्यों ने नगरपालिका के समक्ष प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार की बारात निकालकर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। सोमवार को संस्था ने बैंड-बाजों के साथ हिंदू पंचायती धर्मशाला से भ्रष्टाचार की बारात निकाली।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की बारात रोडवेज बस अड्डा, झंडा चौक होते हुए नगरपालिका कार्यालय तक पहुंची। जहां पालिका अध्यक्ष को संस्था के संयोजक अनूप थपलियाल ने ज्ञापन सौंपकर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग की। कहा कि संस्था की ओर से उनको दो हफ्ते पहले भी ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन पालिका की ओर से कार्रवाई करने के बजाए बोर्ड ने अवैधानिक प्रस्ताव पास कर माफिया को बचाने का प्रयास किया। कहा कि पालिका में अवैध निर्माण को प्रश्रय दिया जा रहा है, कूड़ा निस्तारण के नाम पर घोटाले हो रहे हैं। कर्मचारियों को एक साथ कई पदों पर पदभार दिए जा रहे हैं। इसलिए उनको मजबूर होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बारात निकालनी पड़ रही है।
इस अवसर पर मुजीब नैथानी, महेंद्र सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, शक्तिशैल कपरवाण, संतोष ध्यानी, स्वाति नेगी, सुमन सौरभ नौटियाल, लक्ष्मण बिष्ट, दिनेश गुंसाई, अवनीश अग्निहोत्री, प्रशांत ध्यानी, सुदीप बौंठियाल, सुभाष नौटियाल, विनय बिष्ट, अंशुल डंडरियाल और आशीष बिंजोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें