फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स 81 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय रिखणीखाल में कोरोना वॉरियर्स ग्राम प्रधानों को सम्मानित करते क्षेत्रीय विधायक ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय रिखणीखाल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना वॉरियर्स 81 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में ग्राम प्रधान अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बीडीओ एसपी थपलियाल ने ग्राम पंचायत प्रधानों से क्षेत्र विकास विषम परिस्थितियों में अनवरत सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि दिलीप रावत ने ग्राम प्रधानों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से पोषण आहार किट भी वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश देवरानी, नीतू रावत, मोहन सिंह नेगी, मंडल महामंत्री गोविंद सिंह, लक्ष्मी देवी, अनिल हेमदानी, चंद्रकांत द्विवेदी, किशोर देवरानी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग समेत प्रखंड के ग्राम पंचायत प्रधान शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें