फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलतार के आठ ड्रम ले उड़े चोर, ठेकेदार ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। लैंसडौन तहसील के अंतर्गत सेंधीखाल क्षेत्र में चोरों ने सड़क निर्माण के लिए रखे कोलतार के आठ ड्रम चुरा लिए। लोनिवि के ठेकेदार ने राजस्व पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ठेकेदार सुरेंद्र सिंह नेेगी ने तहरीर में बताया कि स्टेट हाइवे नंबर नौ पर डामरीकरण के लिए सेंधीखाल के फुलणसैंण में कोलतार के ड्रम रखे हुए थे। दो दिन पूर्व चोरों ने कोलतार के भरे हुए आठ ड्रम चुरा लिए। रविवार रात को करीब एक बजे चोर वाहन लेकर एक बार फिर चोरी करने के इरादे से आए थे, लेकिन ग्रामीणों के जागने पर चोर भाग गए। पट्टी पटवारी उमेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें