फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलासी व डुंगरी में 96 लोगों की हुई कोरोना जांच, दुगड्डा में शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में लगातार सैंपलिंग की जा रही है। उधर, दुगड्डा में भी आज ग्रामीणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को पलासी व डुंगरी गांव में 96 लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पलासी और डुंगरी पहुंचे ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल व सत्यपाल सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार आदि की शिकायत है। रविवार को ग्राम पलासी में 76 तथा डुंगरी में 20 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीएचसी नैनीडांडा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय पांडे ने बताया कि टेस्टिंग के साथ ही क्षेत्र के आठ स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सीएचसी में वैक्सीन समाप्त है। उधर, दुगड्डा पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष भावना चौहान ने बताया कि क्षेत्र में लोग खांसी, बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाने की मांग की थी। रविवार को पीएचसी दुगड्डा में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें