फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के बाद कोरोना सैंपल लेने पर भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेस अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की मृत्यु के बाद उसका कोरोना सैंपल लिए जाने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। डॉक्टरों ने परिजनों को बमुश्किल समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम बेस अस्पताल के मेडिकल वार्ड में उपचार करा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को मरीज की मौत की सूचना दी गई। इस दौरान अस्पताल के कोविड ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मृतक का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेने लगे, जिस पर मृतक के परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि उनका पहले दो बार रैपिड एंटीजन टेस्ट हो चुका है, जिसमें वे नेेगेटिव आए हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन परिजनों को शव नहीं देने की मंशा से मृत्यु के बाद उनको कोरोना पेशेंट बनाना चाहता है। उनका आरोप था कि बेस अस्पताल की लापरवाही के कारण इसी प्रकार की घटना पहले भी उनके परिवार में हो चुकी है।
बेस अस्पताल के प्रभारी पीएस डॉ. एके तिवारी ने बताया कि मरीज को 13 मई को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसकी मृत्यु हो गई। मरीज में कोरोना के लक्षण होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मृत्यु के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें