फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ की गई टिप्पणी से आक्रोशित लैंसडौन क्षेत्र के कांग्रेेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला अैर गांधी चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देकर अपनी मानसिकता प्रस्तुत की। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर युवा कांग्रेस के लैंसडौन विधानसभा अध्यक्ष सौरभ नेगी, लैंसडौन नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता देवी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महिपाल रावत, बेबी चौहान, संजय कन्नौजिया, सलीम रहमान, अनूप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें