फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रदर्शन कर जलाईं एकीकृत पेंशन योजना की प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के आह्वान पर एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की प्रतियां जलाई गईं। मंगलवार को एकेश्वर, जयहरीखाल, दुगड्डा, रिखणीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने लागू की जाने वाली एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन योजना बहाली आंदोलन के जिलाध्यक्ष अनूप जदली ने बताया कि सरकार नई पेंशन योजना को परिवर्तित कर उसके दूसरे रूप का लॉलीपॉप कर्मचारियों थमा रही है। य
ह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। जब तक सरकार पूर्ण रूप से पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के संयोजक डॉ. महावीर बिष्ट ने कहा कि जहां एक ओर जनप्रतिनिधि एक दिन के लिए भी सांसद-विधायक बनकर भी पुरानी पेंशन लेते हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारी 30 से 35 वर्षों तक नौकरी करने के बाद भी पेंशन बिना सेवानिवृत्ति लेने को मजबूर है। मात्र 1000 व 1200 रुपये पेंशन में कर्मचारी जीवन यापन कैसे करेंगे।
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी कैलाश थपलियाल ने बताया कि कर्मचारियों को पेंशन मिलना ही उनके बुढ़ापे का सहारा है। आज के महंगाई के दौर में बिना पेंशन के गुजारा करना असंभव है। इसलिए सरकार को उनके सामाजिक अधिकार के तहत पुरानी पेंशन योजना शीघ्र ही लागू करनी चाहिए। सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन लागू करने के लिए नारेबाजी की व सरकार द्वारा जारी की गई एकीकृत पेंशन योजना की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें