कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में विंटर कार्निवाल 2025 का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने भावविभोर कर दिया। प्रबंध निदेशक प्रकाशचंद कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न खेल गतिविधियों में शिक्षकों व अभिभावकों के बीच रोचक मुकाबले हुए। कार्निवाल में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा बच्चों के लिए प्ले एरिया, मजेदार खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्निवाल में अभिभावकों के लिए हुई म्युजिक चेयर प्रतियोगिता में पूजा नेगी विजयी रहीं। पूजा भारद्वाज के संचालन में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मनोरंजन एवं खानपान के स्टॉल भी लगाए।
अवार्ड सेरेमनी में मोस्ट डिसिप्लिंड स्टूडेंट के लिए नर्सरी के रियांश, कक्षा-1 की अनिका व कक्षा-8 की इशिता को सम्मानित किया गया। मोस्ट पंक्चुअल स्टूडेंट के लिए एलकेजी के अशमीत, कक्षा-1 के अथर्व, कक्षा-7 की अनन्या व कक्षा-8 की अदिति को चुना गया। बेस्ट वालिंटियर का पुरस्कार कक्षा-6 के काव्यांश को दिया गया।
मोस्ट इम्प्रूव्ड स्टूडेंट का अवार्ड शिवांग, मेदांश व पवनी को दिया गया। बेस्ट प्रफोरमर का अवार्ड आयुमान, अक्षत व शुभ्रांशी को दिया गया। मोस्ट ऐंथोसिएस्टिक पुरस्कार के लिए मितांश बिष्ट, अविका व अदिति को चुना गया। एकेडमिक ऐक्सीलेंस अवार्ड अयांश, शिवांगी, शारवी, इशिका, काव्यांश, इशिता, अंश, अविका एवं नमन को दिया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, सोनम पंत कोठारी, आरती कण्डवाल, सेंटर हेड वीना बलूनी, रेखा नेगी, कविता रावत, अशोक जखमोला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।