फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 31 May 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयहरीखाल ब्लॉक के ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हरित योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देशन में जनपद में योग को जन आंदोलन का रूप देने के लिए कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जनपद मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 10 जून तक विशेष योग जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यूजेवीएन लिमिटेड के ऋषिकेश स्थित बैराज पार्क में पांच जून तक योग पार्क कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें