सतपुली। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के लिए कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। एआईसीसी सदस्य राजपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हनुमान मंदिर में एकत्रित होकर नगर के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इससे पूर्व आयोजित सभा में वक्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर राज्य सरकार पर लीपापोती और वीआईपी के नाम पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। अंकिता के हत्यारे को फांसी देने की मांग करते हुए कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास रावत, जयदीप नेगी, सुरजन रौतेला, विनोद धस्माना, अम्मू रावत, अन्नू पंवार, कल्याण सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे। संवाद