फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता: धैड़गांव ने जीता उद्घाटन मैच

Tue, 30 Dec 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
पोखडा के ग्राम सिलेत के भैरव स्टेडियम में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते अति​थिगण। स्रोत: आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा के ग्राम सिलेत के भैरव स्टेडियम उचीर में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में धैड़गांव व सेड़ियाखाल बाजार की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें धैड़गांव 71 रनों से विजयी रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं और सेवानिवृत्त एसीपी ललित मोहन नेगी ने किया। इस दौरान स्थानीय छात्राओं और महिला मंगल दलों एवं लोक कलाकार श्यामलाल ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। उद्घाटन मैच में धैड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेडियाखाल बाजार कमेटी निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन ही बना पाई। इस आयोजन दौरान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान कविता देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रावत, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, क्षेत्र पंचायत कलम सिंह सजवाण, मनोज नौडियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें