फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी में रैली निकाल कांग्रेसियों ने किया अग्निवीर योजना का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस की अग्निवीर योजना के विरोध में चल रही जनजागरण रथ यात्रा बुधवार को पौड़ी पहुंची। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर में रैली निकालकर अग्निवीर योजना का विरोध किया। उन्होंने सरकार से जल्द ही अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग उठाई। बुधवार को जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंची कांग्रेस की जनजागरण रथ यात्रा में पूर्व सैनिक विभाग के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। कांग्रेसियों ने एजेंसी चौक से बस अड्डे तक अग्निवीर भर्ती के विरोध में जन जागरण रथ यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अग्निवीर योजना से देश के युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है, जो देश हित में नहीं है। बताया गया कि अग्निवीर योजना के खिलाफ जन जागरण रथ यात्रा को चार चरणों में प्रदेश के गढ़वाल, कुमाऊं और तराई के सभी जनपदों में ले जाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, वीरेंद्र रावत, सुंदरलाल मुयाल, जगदीश चंद्रा, कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह पंवार, कैप्टन मातबर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ खिर्सू सूबेदार राजपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें