फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ढंगसोली में फिर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव ढंगसोली तल्ली के तोक कुलाड़ीधार में बुधवार को भी गुलदार दिखाई दिया। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहा है। ग्राम ढंगसोली तल्ली निवासी प्रशांत पांथरी और राकेश पांथरी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के आंगन से तीन सौ मीटर दूर निकटवर्ती धरासू गांव को जाने वाले रास्ते पर सुबह 7:00 बजे के करीब गुलदार को देखा। दो दिन पहले ही सोमवार को यहां एक गुलदार वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ था। अभी भी क्षेत्र में अन्य गुलदारों की चहलकदमी बनी हुई है। दमदेवल के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी के बताया कि ढंगसोली मल्ली गांव में पिंजरा लगाया गया है। वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। वहीं, पोखड़ा रेंज के श्रीकोट में भी पिंजरा लगा हुआ है और वहां भी वनकर्मियों की गश्त जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें