फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने की मांग की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में कोटद्वार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कोटद्वार भाबर एक बार फिर से नशे के कारोबारियों के चंगुल में फंस गया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कोटद्वार भाबर में बढ़ते अपराधों के पीछे नशे का कारोबार है। आरोप लगाया कि स्मैक समेत मादक पदार्थों का अवैध कारोबार क्षेत्र में चरम पर पहुंच गया है। कहा कि एक ओर स्मैक, अवैध शराब जैसे मादक पदार्थों को गली-गली में बेचा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खननकारियों ने पूरे क्षेत्र में सार्वजनिक संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया है। सत्ता की आड़ में खनन का खेल चल रहा है।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन सिंह नेगी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पार्षद गीता नेगी, मीना बछवाण, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत, हेमचंद्र पंवार, कृष्णा बहुगुणा, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सैनिक संगठन अध्यक्ष शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, अंकुर भंडारी, मनवर सिंह आर्य, रमेश चंद्र खंतवाल, वीडी नवानी, कीरत सिंह नेगी, कुसुम भंडारी, सुधा असवाल, हर्षिता, ऋतु चौधरी, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, सूरज प्रसाद कांति व अनिल रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें