फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा दुष्कर्म के आरोपी पार्टी के विधायकों को बचाने, महंगाई, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सोमवार को जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर सभा की, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि ज्वालापुर हरिद्वार के विधायक सुरेश राठौर और द्वारहाट के विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं, लेकिन अपने को पाक साफ बताने वाली प्रदेश भाजपा सरकार दोनों आरोपी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और घरेेलू रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि होने से महंगाई चरम पर है। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस जनसहयोग से सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, बीडी नवानी, बलवीर सिंह रावत, विजय रावत, प्रीति सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें