फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री पर जनता के साथ वादाखिलाफी और गुमराह करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मथुरा वेडिंग प्वाइंट में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में लालपुर, रतनपुर, शिब्बूनगर, मानपुर, शिवपुर व सिताबपुर के बदहाल पड़े मुख्य मार्गों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में करोड़ों रुपये स्वीकृत कर सड़कें बनाई गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सड़कों की मरम्मत के लिए धेला नहीं दिया। पूरे क्षेत्र में अधिकांश सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर देवीमंदिर से पदमपुर चौराहे की सड़क नहीं बनाई गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, सुनीता बिष्ट, अमितराज सिंह, विजय रावत, दलीप सिंह रावत, उदय सिंह नेगी, दर्शन भंडारी, एमएस नेगी, एसएस नेगी, विजेंद्र चौधरी, रामचंद्र सिंह रावत, सुधांशु नेगी व राजा आर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें