फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जीआईसी कोटद्वार की सरकारी भूमि को खुर्द-बुर्द करने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालबत्ती चौराहा स्थित जीआईसी कोटद्वार की सरकारी भूमि को गुपचुप तरीके से खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर रोक लगाने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अगुवाई में इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि लालबत्ती चौराहे में पार्किंग की व्यवस्था न होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। यहां पार्किंग की व्यवस्था करने के बजाय साजिश के तहत स्टेशन रोड की तरफ शौचालय निर्माण के नाम पर जीआईसी कोटद्वार की भूमि को कब्जाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि यदि समय रहते शौचालय के नाम पर अवैध कब्जे को नहीं रोका गया, तो करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि खुर्द-बुर्द हो जाएगी। जबकि वहीं, 100 मीटर के दायरे में पहले से ही दो सुलभ शौचालय हैं। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने की मांग उठाई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवेश रावत, बलवीर सिंह रावत, अमित राज सिंह, रमेश चंद्र खंतवाल, राजा आर्य, प्रेम सिंह रावत, विनोद नेगी, अमित नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें