फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Tue, 06 Oct 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत चौबट्टाखाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। भाजपा और ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार कर मुकदमा चलाने की मांग की। कांग्रेसियों ने चौबट्टाखाल मुख्य बाजार में रैली निकालने के बाद ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
पोखड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष विजय दर्शन रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में एकेश्वर ब्लाॅक अध्यक्ष कल्याण सिंह रावत, प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंत्यूरा, कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक प्रेम बहुखंडी, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, पूर्व प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, कविंद्र इष्टवाल समेत अनेक कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें