फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण बना आतंक और भ्रष्टाचार का अड्डा: हरीश रावत

विज्ञापन
कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर कांग्रेस शासित नगर निकायों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम के प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए बजट नहीं देकर क्षेत्र के विकास में रोड़ा अटका रही है। विकास प्राधिकरण को आतंक और भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए उन्होंने प्राधिकरण को तत्काल समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी के धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने कोटद्वार पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नगर निगम सभागार में मीडिया से वार्ता में केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को जनता ने सिर आंखों पर बैठाया था, आज वही सरकार आम जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है, जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कोटद्वार नगर निगम की मेयर और पार्षदों के आंदोलन को जायज बताते हुए सरकार से मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। कोटद्वार रामनगर बस सेवा संचालन को बंद किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कंडी रोड देने की बात करने वाली सरकार ने कोटद्वार की जनता से अब बस भी छीन दी है। चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम सहित नदियों में हो रहे अवैध खनन को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि तमाम समस्याओं को लेकर आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, पार्षद विपिन डोबरियाल, अनिल रावत, गीता नेगी, कुलदीप काम्बोज, नईम अहमद, कविता मित्तल, राकेश बिष्ट, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, विजय माहेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें