फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कथित वोट चोरी और निर्वाचन आयोग में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की तत्काल गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग की। साथ ही उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग उठाई। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया जरूरी है।
पार्टी जनहित से जुड़े इन मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। जिलाध्यक्ष विकास नेगी व महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, साबर सिंह नेगी, गणेश नेगी, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, शहनाज शम्शी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें