फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों और घरेलू गैस के दामों पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रो पदार्थों और घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सतपुली, धुमाकोट और बीरोंखाल में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार से जनहित में पेट्रो पदार्थों और घरेलू गैस के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

सतपुली में कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में सतपुली मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, महिला नगर अध्यक्ष आरती देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, किरन रौतेला, रणधीर सिंह, गंगा सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।
वहीं, तहसील मुख्यालय धुमाकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेल और घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी, प्रभारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, सचिव पृथ्वीपाल पर्णवाल, सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ बीरोंखाल बाजार में रैली निकाली। इस मौके पर महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष कल्पेश्वरी देवी, दीपा देवी, सरोजनी देवी, दिक्का देवी, रजनी देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ख्यात सिंह नेगी, उपाध्यक्ष डॉ. जयदेव नेगी, जयदीप नेगी, देशबंधु बिष्ट, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनवारी विमल, राजाराम, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह, जयदेव आदि मौजूद रहे।
बढ़ती महंगाई पर सरकार पर भड़की आप, प्रदर्शन
सतपुली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकेश्वर के विभिन्न गांवों में हो रही पेयजल समस्या व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। आप युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द एकेश्वर क्षेत्र के डीब, श्रीकोट, गोर्ली, किमोली, श्रीकोटखाल आदि गांवों में पेयजल संकट का समाधान नहीं किया, तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को बाध्य होगी। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोष जताते हुए कहा कि इससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने जनहित में मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, अंकित नेगी, अनीता रावत सहित कई मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें