फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस

Sat, 04 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग की ओर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोटद्वार ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल को नोटिस भेजा है। उधर, शहर के आमपड़ाव इलाके में बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे उड़नदस्ते ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर तहसील मुख्यालय पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन


जांच के बाद वाहन को छोड़ दिया गया है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोटद्वार डा. रजनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन की खबर मिली। सूचना मिलते ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह बिष्ट की अगुवाई वाले उड़नदस्ते को मौके कर भेजा गया। उड़नदस्ते ने कांग्रेस के प्रचार वाहन को कब्जे में लिया और तहसील मुख्यालय ले आए।

वाहन में किसी तरह के बेरोजगारी भत्ता कार्ड नहीं मिले। एआरओ ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता कार्ड बंटने की शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें