लैंसडौन क्षेत्र निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग (60) की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। 22 अक्तूबर को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्र में 10 लोग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है।
प्रभारी सीएमओ पौड़ी डॉ. अशोक कुमार तोमर ने बताया कि लैंसडौन क्षेत्र में एक बुजुर्ग की ऋषिकेश एम्स में मंगलवार को मौत हो गई। उनका उपचार कोटद्वार में चल रहा था, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उनको हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था।