आर्य समाज कोटद्वार की ओर से आयोजित शोकसभा में डा. भारत भूषण मिनोचा के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डा. मिनोचा ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में आनंद आर्य, राकेश मित्तल, हरीश वर्मा, रामवीर गौड़, नवीन, रमेश राजवाल, लक्ष्मी नारायण वर्मा, प्रभु दयाल वर्मा, अनिल बत्रा, गौतम, कर्मवीर योगी आदि मौजूद रहे।