कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट कोटद्वार की पदमपुर सुखरो में हुई एक बैठक में वयोवृद्ध समाजसेवी सुभदा देवी पांथरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वे 94 साल की थीं। उनके निधन पर साहित्यकार डॉ. नंदकिशोर ढौडियाल, मनमोहन पांथरी, दीपक पांथरी, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य, चक्रधर शर्मा, कै. पीएल खंतवाल (सेनि), डॉ. मनोरमा ढौंडियाल, शूरबीर खेतवाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, श्यामप्रसाद कोटनाला, सुभाष पांथरी, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, पूरण चन्द्र ढौंडियाल, मंजुल आदि ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनके भीतर बचपन से ही जनसरोकार से जुडे़ कार्यों व समाज सेवा के बीज अंकुरित हो गए थे। अपने जीवन काल में वह शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के लिए जानी जाती रही। संवाद
फोटो समाचार