फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राहुल गांधी की याचिका खारिज और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका खारिज होने और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक पर एकत्र हुए उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर हाईकोर्ट पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधानमंत्री के दबाव में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसका कोई आधार नहीं है। कहा कि राहुल गांधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरा देश उनके साथ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय में देश की जनता को मंहगाई कम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, चुनाव जीतने के बाद उन्होंने मंहगाई घटाने के प्रयास नहीं किए। आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सब्जी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह रावत, सुधा असवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, रमेश चंद्र खंतवाल, धीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें