फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज के आदेश के बाद भी आ रहा दूषित पानी

Sat, 18 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामपंचायत काशीरामपुर में दूषित पेयजल की आपूर्ति पर रोक लगाने के जलसंस्थान के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के गंदा पानी सप्लाई होने पर विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश के बाद भी क्षेत्र की कई कॉलोनियों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। लगातार शिकायत के बाद भी दूषित पेयजल को रोकने के लिए कार्रवाई नहीं होने पर लोगों मेें विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


शनिवार को राम पंचायत के रामनगर कालोनी, शिवालिक नगर और डिफेंस कालोनी में नलों में गंदा पानी आने की शिकायत पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने मौके पर जलसंस्थान के कर्मचारियों को बुलाकर गंदे पानी की आपूर्ति को दिखाया। लेकिन जलसंस्थान के अधिकारी गंदे पानी की समस्या के समाधान का आश्वासन देकर चलते बने।

काशीरामपुर तल्ला की प्रधान सुनीता देवी ने जलसंस्थान के अधिकारियों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। जलसंस्थान के अवर अभियंता बृजमोहन रावत ने बताया कि शिवालिक नगर में वाल्व लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी जा रहा था उसे ठीक किया जा रहा है, रामनगर में सुबह जाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें