फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल कोठियाल होंगे ‘गढ़कला शिरोमणि’

Mon, 31 Oct 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘गढ़कला शिरोमणि’ सम्मान कर्नल अजय कोठियाल को दिया जाएगा। गढ़कला सांस्कृतिक संस्था की अगुवाई में संस्कृति नगरी पौड़ी में आयोजित हो रहे गढ़ महोत्सव के अवसर पर गढ़कला शिरोमणि नरेंद्र सिंह नेगी के हाथों छह नवंबर 2016 को कर्नल कोठियाल को सम्मानित किया जाएगा। संस्था लोक संस्कृति के लिए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और लोक साहित्य के लिए डा. गोविंद चातक को गढ़कला शिरोमणि सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। 
विज्ञापन


सामाजिक सरोकारों के लिए वर्ष 2016 का गढ़कला शिरोमणि सम्मान कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड के समाज को समर्पित उनकी सेवाओं के लिए दिया जा रहा है। संस्था की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। कीर्तिचक्र, शौर्यचक्र व विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत कर्नल अजय कोठियाल सेना में कीर्तिचक्र व शौर्य गाथाओं से इतर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य की सेवाओं के दौरान उत्तरकाशी जिले में आई आपदा और केदारनाथ घाटी की आपदा में किए गए बचाव कार्य के योगदान के लिए जाने जाते हैं।

वर्ष 2014 की नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए यात्रा मार्ग का निर्माण व यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कर्नल कोठियाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल, राम सिंह रावत व गणेश खुगशाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें