सतपुली में स्वच्छता रैली निकालते महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : KOTDWAR
राजकीय महाविद्यालय सतपुली ने शासन के निर्देशानुसार द्वारीखाल विकासखंड के ग्राम चमोलीसैंण को गोद लिया। जिसके तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू नेगी ने बताया कि चमोलीसैंण गांव को गोद लेने के बाद गांव में सफाई अभियान, नशामुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जनजागरूकता अभियान समेत शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर ग्रामीणों को दी जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कपिल थपलियाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने हाथ में स्वच्छता पर आधारित स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता के लिए जनजागरूकता रैली निकाली। उन्होंने नारों के माध्यम से लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचने के उपाय बताए गये। कपिल थपलियाल ने बताया कि गांव में स्वछता के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा कार्ययोजना बनाई गई है। शीघ्र इसपर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।