फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गुरू नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गोविंदनगर स्थिति गुरूद्वारे में गुरूनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रवचन करते ज्ञानी ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में शुक्रवार को सिखों के पहले गुरू नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। तड़के प्रभात फेरी निकाली गई। दोपहर तक अरदास का आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के संगत ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद गोविंदनगर स्थित गुरुद्वारे में सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब को भोग लगाया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कंवलजीत सिंह ने गुरू नानक देव जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि गुरू नानक देव ने सभी धर्मों को एक नाम रूपी माला में पिरोया है। हम सभी को परमात्मा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अरदास कर विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के बाद गुरू का अतुट लंगर लगाया गया, जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारे के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, महेश भाटिया, अश्वनी भाटिया, अमित भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, राजकुमार छाबड़ा, हरजीत सिंह, संदीप सिंह, संजय भाटिया, राजू सेवादार, बिटू भाटिया, रमेश भाटिया, गोल्डी भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें