फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर कालेज प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की 14 सितंबर और एचएनबी गढ़वाल विवि की 19 सितंबर से होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में पीजी कालेज प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि परीक्षार्थियों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बाहरी राज्यों के परीक्षार्थियों को परीक्षा अवधि में प्रदेश से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी एक सप्ताह पूर्व परीक्षा विभाग को इस संबंध में सूचित करेंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 40 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य है और स्मार्ट सिटी वेबसाइट में पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें