फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सीएमओ ने स्वास्थ्य इकाइयों का किया औचक निरीक्षण

Sat, 26 Sep 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने शनिवार को जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव केंद्रों, आपातकालीन व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और कार्मिकों की उपस्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने इमरजेंसी कक्ष, लेबर रूम, आपातकालीन सेवाओं और रिखणीखाल स्थित बीपीएचयू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने एवं शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को प्रतिदिन स्टेरलाइज करने को कहा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने, आपातकालीन सेवाएं हर समय सुचारु रखने और प्रसव केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। सीएमओ ने औषधि भंडारों को व्यवस्थित रखने और डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों की दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसीएमओ डॉ. सौरभ बौंठियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें