फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लंगूरगाड नदी में चला स्वच्छता अभियान

Fri, 10 Apr 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगरपालिका क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कचरे को एकत्र कर उसे निस्तारण के लिए रखा गया।
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत करते हुए नगरपालिका परिषद दुगड्डा की ओर से लंगूरगाड नदी में सफाई की गई। ईओ जीपी जोशी के साथ पालिका कर्मियों व पर्यावरण मित्रों ने वार्ड नंबर चार सुभाष बाजार के निकट लंगूरगाड नदी में बिखरे हुए अपशिष्ट को एकत्र किया। नदी में खाली कांच की बोतलें, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़ों को एकत्र किया गया। पालिका के शौचालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण मित्रों ने जैविक व अजैविक अपशिष्ट को पालिका के कूड़ा वाहन से निस्तारण के लिए भेजा गया। अभियान में नगर पालिका के वरिष्ठ सहायक अनिल राणा, पालिका परिषद के कार्मिक, पर्यावरण मित्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें