कोटद्वार। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उतर पुस्तिकाओं का 14 दिवसीय मूल्यांकन कार्य जीआईसी कोटद्वार में संपन्न हो गया। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक नागेंद्र चौहान व पर्यवेक्षक रविंद्र रावत ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य शुचितापूर्ण संपन्न हुआ। इसमें हाईस्कूल की अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संस्कृत, गणित, हिंदुस्तानी संगीत गायन, हिंदुस्तानी मेलोडिक गायन की कुल 36,786 और इंटरमीडिएट की अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन की 41,924 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। सह उप नियंत्रक दीपक नौटियाल, सह नियंत्रक मनमोहन चौहान, श्रीशचंद्र तिवारी, जयकृत नेगी ने सहयोग किया। संवाद