फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पानी की टंकी और किचन परिसर की सफाई

Sun, 22 Mar 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में यूथ व इको क्लब व एनएसएस इकाई की ओर से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने किचन परिसर और पानी की टंकी की साफ-सफाई कर जल को शुद्ध और संरक्षित रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2026 के विश्व जल दिवस के लिए निर्धारित थीम जल और लैंगिक समानता का मकसद प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ और सुरक्षित जल मिलना उनका अधिकार है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पिरुल व अन्य खरपतवार व पानी की टंकी की साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान में अनूप सिंह, अमन रावत, दुर्गेश सिंह, अंकित, कपिल, देवाशीष पांथरी, नीरज, सुजल, सौरभ, वंश, कुमारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें