फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व व्यापारियों के बीच झड़प, रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा

विज्ञापन
कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर हंगामा काटते नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का समय बदलने, पूर्व की भांति कोटद्वार से मसूरी लिंक और गढ़वाल एक्सप्रेस चलाने की मांग को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए व्यापारी रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस के रोकने पर व्यापारियों की तीखी झड़प हुई। सूचना मिलने पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, विनय भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, महेंद्र अग्रवाल, राकेश मित्तल और सुधीर बहुगुणा समेत कई व्यापारियों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने रेल मंत्रालय पर कोटद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह स्थल तक जाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने मेन गेट पर रोक लिया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें